Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित का कार्य करती है: ओमप्रकाश पाण्डेय


रतसर (बलिया) कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित कार्यो को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य करती है, जबकि भाजपा सरकार केवल जुमलों की सरकार है जो केंद्र से लेकर प्रदेश तक जुमलों की तस्करी करती  है। उक्त बातें जनऊपुर न्याय पंचायत अन्तर्गत बाराबांध गांव स्थित डी.पी.एच.एस. विद्यालय में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित बैठक में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रविवार को कही। उन्होंने कहा कि जनपद की बात हो तो वह बक्सर का पुल हो या रसड़ा की चीनी मिल व कताई मिल चाहे जनपद में बड़ी लाईन हो या नहरों का जाल यह सब काग्रेंस की देन रही है। भाजपा सरकार केवल जनता को ठगने का कार्य करती आ रही है। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव कन्हैया पाण्डेय ने कहा कि ब्लाक से लेकर तहसील तक कमीशन खोरी चरमसीमा पर है। भाजपा को आमजन की ना तो चिंता है ना ही विकास कार्यो से लेनादेना।ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने आगन्तुकों का स्वागत करते हुए कहा कि गांव-गांव में न्याय पंचायत स्तर पर बैठक की जा रही है। बैठक में अधिक से अधिक पार्टी से लोगों को जोड़ने की रणनीति पर कार्य किया जा रहा है। हर न्याय पंचायत से एक-एक न्याय पंचायत अध्यक्ष बनाने का काम किया जा रहा है। बैठक को जनार्दन उपाध्याय, हीरा राम, रामनाथ ब्यास, विजयशंकर पाण्डेय, बीर बहादुर ठाकुर, मन्टू पाण्डेय, संदीप यादव आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश्वर सिंह एवं संचालन आशुतोष यादव ने किया।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments