Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ग्राम समाज की भूमि पर लगाया अवैध कब्जा का आरोप



  


बलिया : सुखपुरा गांव में ग्राम समाज की भूमि गड़ही पर अवैध कब्जा करने का आरोप गांव के ही डॉक्टर सतीश उपाध्याय ने लगाते हुए उपजिलाधिकारी बांसडीह तथा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।  आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम समाज की भूमि ,रास्ता, तालाब आदि पर भू माफियाओं द्वारा अतिक्रमण कर स्थाई निर्माण कराया जा रहा है।



प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि प्रार्थी के घर के सामने तालाब तथा ग्राम समाज की भूमि है लेकिन भू माफियाओं द्वारा उसके अधिकतर भाग पर स्थाई दीवार बनाकर अतिक्रमण किया जा रहा है।






 कहा कि उपजिलाधिकारी बांसडीह ने 24 नवंबर को राजस्व निरीक्षक को कार्यवाही करने का आदेश दिया, लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा करीब 1 माह बाद भूमि की बिना पैमाइश कराए ही आख्या प्रस्तुत कर दिया गया। आरोप लगाया कि राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल द्वारा सही तरीके से प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा रही है।



नितेश पाठक

No comments