Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मंत्री उपेंद्र तिवारी ने पदयात्रा कर जनता की समस्याओं से हुए रूबरू

 


गड़वार(बलिया) क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश सरकार के खेलकूद,युवा कल्याण व पंचायती राज राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी  शुक्रवार को सुबह से ले शाम तक गड़वार मंडल के जिगनी,कोठियां, हरिपुर,मनियर,जैतपुरा,

नवादा गांव में जाकर पदयात्रा किए।इस दौरान उन्होंने घर घर जाकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना। उसके  समाधान के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किए।जिगनी गांव में मकान होने के बावजूद उनको आवास के सूची में नाम  होने व जिनके पास मकान नहीं है उनका नाम आवास के पात्र की सूची में न होने की शिकायत मिलने पर मंत्री ने सचिव की जमकर डांटा।जिनका शौचालय नहीं है उनका आधार कार्ड लेकर फीड करने को कहा।जिगनी गांव में ही भाजपा कार्यकर्ता अमरजीत सिंह का 39वा जन्मदिन मंत्री ने केक काटकर मनाया।हरिपुर गांव में पहुंचने पर लोगों ने मंत्री से गांव में जितने छोटे रास्ते टूटे हैं उनकी मरम्मत कराने के लिए कहा जिस पर मंत्री ने मौके से सम्बंधित अधिकारी को मार्ग को सही कराने के लिए कहा। गांव में पंचायत भवन के निर्माण में तीन नंबर का ईंट व सफेद बालू की मिलावट की शिकायत पर हरिपुर के पूर्व ग्राम प्रधान को जमकर डांटा।

इस मौके पर बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी,उपेंद्र पांडेय, टुनटुन उपाध्याय,जिला पंचायत सदस्य विजय प्रकाश वर्मा,मुन्ना चौरसिया,कन्हैया हरिपुरी,पिंटू उपाध्याय, पिंटू पाठक,शैलेंद्र दुबे,योगेश रॉय,भानु दुबे,पिंटू पाठक,विजय गुप्ता,सोनू तिवारी,अमित सिंह,अजय सिंह,राकेश सिंह मुन्ना, धनशेर वर्मा, सहित गांवों के सचिव गण मौजूद रहे।


रिपोर्ट-पीयूष श्रीवास्तव

No comments