Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ठंड का फायदा उठाकर चोरों ने उठाया समरसेबल



हल्दी, बलिया। थाना क्षेत्र के रेपुरा ग्राम सभा में शनिवार देर रात एक रिहायशी मकान में लगे समरसेबल को चोरों ने खोल लिया। परिवार वालों को इसकी जानकारी सुबह हुई,तो सभी दंग रह गए।इसकी लिखित सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।



रेपुरा गांव निवासी विजय उपाध्याय के घर के सभी सदस्य रोज की तरह खाना खाने के बाद सो गए। कड़ाके की ठंड का फायदा उठा कर रात में चोरों ने मकान में लगे पानी का समरसेबल खोल ले गये। ठंड के चलते लोग रात होते ही घरों में दुबक जाते है।जिसका फायदा  आजकल चोर उठा रहे है।मालूम हो कि इसके पहले भी इसी गांव के एक प्राइवेट स्कूल से 4 कम्प्यूटर चोरी हो गया था। लेकिन इलाकाई पुलिस ने उसका अभी तक पता नहीं लगा पायी।तब तक वहीं दूसरी घटना हो गई।इस घटना के बाद गाँव के लोगो का विश्वास पुलिस से उठता जा रहा है।


रिपोर्ट सुशील द्विवेदी

No comments