Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

6 फरवरी का राशिफल: आज इन राशियों की बदल सकती है तकदीर







मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):


पारिवारिक जीवन में आज कुछ तनाव संभव है। घरेलू कलह बढ़ने से आज आप काफी परेशान रहेंगे। कामकाज में आपका मन कुछ कम लगेगा। बेहतर होगा आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने का प्रयास करें। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन कुछ खास रहने के आसार हैं। आपके पार्टनर की ओर से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए आपको अपना पूरा ध्यान काम पर लगाने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में हैं तो इससे आपको बचने की जरूरत है। सेहत आपकी कुछ ठीक नहीं रहेगी। तनाव और थकान के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।


शुभ रंग: पीला


शुभ अंक: 23


शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक




वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):


अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे जातकों को बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी में परिवर्तन संभव है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। वे आपके किसी कार्य में बड़ी बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में वृद्धि संभव है। जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपके पार्टनर के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। छोटी-छोटी बातों पर आप उनके साथ अनबन और बहसबाजी से बचें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।


शुभ रंग: गहरा हरा


शुभ अंक: 4


शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक




मिथुन (मई 20 से जून 20):


कामकाज की बात करें तो यदि काफी प्रयासों के बाद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको थोड़ा धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य नजर आ रही है। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन आनंद में बीतेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा और वे आपके साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत स्थान पर डेट के लिए जा सकते हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको कानों से जुड़ी कोई तकलीफ हो रही है तो आपको फौरन डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।


शुभ रंग: क्रीम


शुभ अंक: 18


शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक




कर्क (जून 21 से जुलाई 21):


दांपत्य जीवन में नकारात्मकता रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज छोटी सी बात पर आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा बात काफी बढ़ सकती है। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आपके पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आप अपने साथी के साथ बहुत ही अच्छा समय गुजारेंगे। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। यह सब आपके सही फैसलों का ही नतीजा है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का दबाव कुछ बढ़ सकता है। हो सकता है आज कामकाज का बोझ भी अधिक रहे। बेहतर होगा आप शांत दिमाग से और योजना के अनुसार अपने सारे काम पूरे करने का प्रयास करें। छोटे व्यापारियों को आज ठीक-ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।


शुभ रंग: हरा


शुभ अंक: 20


शुभ समय: सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक




सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):


कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की की प्रबल संभावना है। आज आपके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट भी लग सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। लंबे समय से चले आ रहे किसी कानूनी मामले से आपको छुटकारा मिलने के आसार हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन भी कर सकते हैं। इसके अलावा छोटा-मोटा निवेश करने के लिए भी दिन अच्छा है। निजी जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर आज आपके पिता कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। रोमांटिक लाइफ में भी स्थिति अनुकूल नजर आ रही है।


शुभ रंग: गुलाबी


शुभ अंक: 35


शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक




कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):


अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर करने का प्रयास करना होगा। वाद विवाद से नुकसान हो सकता है। सोने चांदी का व्यापार करने वाले जातकों का आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दफ्तर में आपको कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपके हाथ कोई अच्छा मौका लगने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा और आज आप भाई बहनों के साथ बहुत ही अच्छा समय गुजारेंगे। यदि कुछ समय से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज के दिन उनकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।


शुभ रंग: नारंगी


शुभ अंक: 12


शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक




तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):


मन प्रसन्न रहेगा और आज आप तनावमुक्त रहेंगे। दफ्तर में आप अपना हर काम पूरी मेहनत और ईमानदारी से करेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके परिश्रम को काफी सराहेंगे। अगर आप बेरोजगार हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। हो सकता है आपके किसी कार्य में बड़ी बाधा आए, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपकी इस समस्या का अंत होगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो सर्दी, जुकाम, कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं, बेहतर होगा इस बदलते मौसम में आप अपना ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आपकी आपसी समझ में भी वृद्धि होगी। रोमांटिक लाइफ में अगर कोई समस्या है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है।


शुभ रंग: सफेद


शुभ अंक: 9


शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक




वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):


अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। इस समय पढ़ाई के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। कामकाज की बात करें तो आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। स्टेशनरी से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आज आपकी माता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। डॉक्टर और दवाइयों पर आज आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आपके रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं।


शुभ रंग: गहरा पीला


शुभ अंक: 31


शुभ समय: सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक




धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):


जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। यदि आपके मन में कोई भी बात है तो खुलकर अपने प्रिय के साथ साझा करें। वहीं रोमांटिक लाइफ में आज कोई खूबसूरत मोड़ आ सकता है। मुमकिन है आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। घर की सजावट में आप बदलाव करने के लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपनी कोशिशें बढ़ानी होगी। सेहत की बात करें तो अगर आपको दिल से जुड़ी कोई बीमारी है तो आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है।


शुभ रंग: बैंगनी


शुभ अंक: 44


शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक




मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):


व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें और अपना पूरा ध्यान अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर लगाएं। आज मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। साथ ही आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आपको तारीफ मिल सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। लकड़ी का कारोबार करने वाले जातकों को अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आप परिजनों के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ तनाव लेकर आएगा। आपके पार्टनर के स्वभाव में उग्रता रहेगी और आपके बीच बड़ी बहसबाजी हो सकती है।


शुभ रंग: गुलाबी


शुभ अंक: 13


शुभ समय: सुबह 6:55 से दोपहर 12:45 बजे तक




कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):


व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। अगर आप सेल्स से जुड़ा काम करते हैं तो आपको कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल संभव है। अचानक अटके हुए धन की प्राप्ति होने से आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। संपत्ति से जुड़ा फायदा होने के भी आसार हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। माता-पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज भी मिल सकता है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अगर आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है।


शुभ रंग: हरा


शुभ अंक: 11


शुभ समय: शाम 4:40 से रात्रि 10:05 तक




मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):


करियर और शिक्षा के क्षेत्र में आज का दिन आपके लिए एक नई उम्मीद की किरण लेकर आ सकता है। आपको अपनी ओर से पूरी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के द्वार खुल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लाइफ पार्टनर हो या लव पार्टनर आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज आप काफी अच्छे मूड में भी रहेंगे।


शुभ रंग: नीला


शुभ अंक: 7


शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

No comments