Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नितेश पाठक बने समाजवादी युवजन सभा के जिला महासचिव, युवाओं में हर्ष



बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुमति से व समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी की संतुति से ,बलिया सयुस के जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ यादव के द्वारा मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा निवासी नितेश पाठक को समाजवादी युवजन सभा का जिला महासचिव मनोनीत  किया गया है।  समाजवादी युवजन सभा का जिला महासचिव नियुक्त किए जाने पर सपा नेता कामेश्वर सिंह ,मृत्युंजय तिवारी बबलू ,अरुण सिंह,श्रीकांत गिरी मुन्ना,धनजी यादव,सोनू पांडेय,गुड्डू यादव, विजय यादव ,पीर मोहमद,साहबजान साह, विकास राव बड़क, दीपक पासवान,अभिषेक चौबे ,बर्धन पाठक, हरेन्द्र साहनी व जनपद के विभिन्न लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं। नितेश पाठक ने कहा कि मुझे समाजवादी पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पार्टी के दिशा-निर्देश के अनुसार बखूबी इमानदारी से निर्वहन करुंगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में कार्य करने में आनंद की अनुभूति होती है। कहा कि वर्तमान सरकार के नीतियों एवं क्रियाकलापों से लोग ऊब चुके हैं। 2022 में अखिलेश  यादव के नेतृत्व में ही समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। ज्ञात हो कि नितेश पाठक नगवा के पूर्व प्रधान स्वर्गीय केदारनाथ पाठक के पौत्र है। वे एक प्रखर वक्ता, मंच संचालक एवं युवाओं में काफी  लोकप्रिय हैं।


रिपोर्ट:-धीरज सिंह

No comments