Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

साधन सहकारी समिति के सचिव से लोन दिलाने के नाम पर जालसाज ने आठ लाख की ठगी

 



बेल्थरारोड, बलिया। साधन सहकारी समिति के सचिव को लोन का लालच करना मंहगा पड गया है। जालसाज ने धोखाधडी कर लोन स्वीकृत करने के नाम पर 7 लाख 95 हजार रुपए ठग लिए। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात जालसाज के विरुद्ध धोखाधडी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।    

             नगरा थाना क्षेत्र के तियरा निवासी हरींद्र सिंह साधन सहकारी समिति के सचिव हैं। इनके मोबाइल पर किसी जालसाज ने फोन कर 16 लाख रुपए लोन स्वीकृत कराने का लालच दिया। लोन हेतु फाइल तैयार कराने के लिए 80 हजार रुपए की मांग की।जालसाज ने कहा कि पहली किस्त के रुप में पांच लाख रुपए दिए जाएंगें। उसने यह भी प्रलोभन दिया कि 1.60 लाख बीमा की धनराशि से ही लोन की रकम चुकता हो जाएगी। हरींद्र सिंह जालसाज के झांसे में आ गए और 80 हजार रुपए जालसाज के खाते में आरटीजीएस कर दिया। इसी बीच जालसाज ने उनसे आधारकार्ड, पैनकार्ड व खाता नंबर भी मांग लिया। इसके बाद जालसाज लगातार पैसा मांगता रहा। हरींद्र सिंह अलग अलग तारीखों में अपने खाते बंधन बैंक, पूर्वांचल बैंक एवं करेंट एकाउंट से आरटीजीएस के द्वारा पैसा भेंजते रहे। इस तरह उन्होने 7.95 लाख रुपए जालसाज के खाते में भेंज दिए। बार बार पैसे की डिमांड से हरींद्र सिंह का माथा ठनका। उन्हे एहसास हो गया कि वे धोखाधडी के शिकार हो गए हैं। इसके बाद उन्होने पुलिस को तहरीर दी।

                                   

संतोष द्विवेदी

No comments