Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

इस बाज़ार में छापा भरे गए खाद्य पदार्थों के 10 नमूनें

 


रिपोर्ट : धीरज सिंह

बलिया : गुरुवार को जिलाधिकारी बलिया के आदेश पर तथा उपजिलाधिकारी रसड़ा के निर्देशन में खाद्य विभाग का प्रवर्तन दल मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलिया दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में हितापुर मोड़ पर स्थित दो मिठाई की दुकानों से 5 नमूनें भरे गए, जिसमें 03 छेनें की, 01 गुलाब जामुन तथा 01 खोया का नमूना संदेह के आधार पर लिया गया। प्रवर्तन दल ने मिठाई की दुकानो में साफ सफाई  की व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त किया तथा अविलम्ब सुधार करने का आदेश दिया। तत्पश्चात प्रवर्तन दल कोटवारी मोड़ रसड़ा स्थित तीन अलग- अलग मिठाई की दुकानों से 02 खोया, 01 बर्फी तथा 01छेनें का रसगुल्ले का नमूना भी गुणवत्ता में संदेह के आधार पर लिया।  उसी बाज़ार से एक किराना की दुकान से 01 बेसन का नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजा गया।  विभाग की कार्यवाही से रसड़ा बाजार में अफरा तफरी मच गई तथा सारी दुकाने धड़ा धड़ बंद हो गई।

अभिहित अधिकारी बलिया ने आम जनता से अपील की की वे रंगीन खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें तथा खुले खाद्य सामग्रियों को न खरीदें। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग बलिया, आम जनमानस को शुद्ध एवं स्वच्छ खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सतत छापेमार कार्यवाही जारी रखेगा। उक्त छापामार दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, बिपिन गिरी, संतोष कुमार, नरेन्द्र कुमार व अमित कुमार सिंह सम्मिलित थे ।


                                                                                             

No comments