Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नगरा में खुला सौ बेड का अस्पताल मरीजों के लिए वरदान साबित होगा: कौशलेंद्र



बेल्थरारोड, बलिया। नगरा क्षेत्र के मरीजों को अब उपचार के लिए मऊ व वाराणसी की दौड नही लगानी पडेगी। नगरा बाजार में खुला सौ बेड का अस्पताल क्षेत्रवासियों के लिए वरदान साबित होगा। उक्त विचार श्री नाथ बाबा मठ रसडा के महंत कौशलेंद्र गिरी के है। कौशलेंद्र गिरी बतौर मुख्य अतिथि नगरा बिल्थरारोड मार्ग पर सौ बेड के अस्पताल का दीप प्रज्जवलित व फीता काट कर उद्घाटन करने के बाद एक सादे समारोह में कही। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में आईसीयू की व्यवस्था भी मरीजों को संजीवनी प्रदान करेगी। महंत ने कहा कि अब तक यहां के मरीज गंभीर बिमारियों के उपचार हेतु मऊ या बनारस का चक्कर लगाते थे। जिससे उनका समय तो बर्बाद होता ही था। उपचार के नाम पर उनका शोषण भी किया जाता था। गायनोलाजिस्ट चिकित्सक के वजह से प्रसव की परेशानी भी दूर हो गयी क्योंकि जिले के पश्चिमी भाग में स्त्रियों के लिए कोई विशेषज्ञ महिला चिकित्सक नहीं थी ।अस्पताल के निदेशक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस अस्पताल में मरीजों को सस्ता इलाज उपलब्ध होगा। इससे पूर्व अस्पताल इंचार्ज व महिला चिकित्सक डा. अरुणिमा मिश्रा  ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर राजेश कुमार सिंह, अस्पताल इंचार्ज रमेश कुमार वर्मा,ओमप्रकाश, भानुप्रताप सिंह सहित काफी लोग मौजूद रहे।

                                


संतोष द्विवेदी

No comments