Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आरक्षण सूची जारी होते ही कहीं खुशी कही गम....



बेल्थरारोड, बलिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु आरक्षण सूची जारी होते ही कही खुशी कही गम का माहौल हो गया है लेकिन कुछ जगह की सीटें जैसे लोग अनुमान लगा रहे थे वैसे ही हुआ।जहां पहले से तैयार प्रत्याशियों की तो मानो लाटरी लग गई। उत्तरप्रदेश में पंचायत चुनाव का ऐलान पहले ही किया जा चुका है लेकिन सबकी निगाहें आरक्षण पर टिकी थी।

              नगरा व सीयर ब्लाक के सभी गावों के प्रत्याशियों की निगाहें 2 मार्च पर टिकी हुई थी। कोई प्रत्याशी चाह रहा था सामान्य सीट हो तो कोई पिछड़ा,अनुसूचित जनजाति तो कोई अनुसूचित सीट की तलाश में था। इसी बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने इन सब अटकलों पर विराम लगाते हुए प्रधान पद आरक्षण सुची जारी कर दिया।आरक्षण सुची जारी होते ही राजनीतिक हलचलें भी अब तेज हो गई है।वही चट्टी चौराहों पर लोग अभी से आरक्षण अनुसार अपने प्रत्याशी की तलाश करने मे जुट गये।


आरक्षण सुची जारी होते ही,कही खुशी तो कही गम का माहौल


          बता दें की राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को आरक्षण सुची जारी होते ही कही खुशी तो कही गम का माहौल हो गया।क्योंकि नये प्रत्याशियों के उम्मीदों पर राज्य निर्वाचन आयोग ने आरक्षण सुची जारी कर पानी फेर दिया। सूची जारी होने के इंतजार में गांव की सरकार बनाने का मंशा पाले लोग सुबह से ही ब्लाक मुख्यालयों पर जुटे रहे। सभी जल्दी से जल्दी आरक्षण की सूची देख संतुष्ट होना चाहते थे लेकिन जिला प्रशासन द्वारा देर शाम सूची जरी की गई।


                                   

 संतोष द्विवेदी

No comments