Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

समाज को संतो से भी ज्यादा विश्वास एक अध्यापक पर है : विधायक सुरेंद्र सिंह



रिपोर्ट : वी चौबे

बैरिया (बलिया) साधन संपन्न ब्यक्ति समाज मे विकृति पैदा करता है परंतु समाज को चेतना एक अध्यापक ही दे सकता है। समाज को संतो से भी ज्यादा विश्वास एक अध्यापक पर है तभी तो अपने बच्चों को  अध्यापकों यहाँ पढ़ाने भेजता है। उक्त बातें बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने खपड़िया बाबा आश्रम पर शिक्षा क्षेत्र बैरिया व मुरली छपरा के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के सम्मान समारोह में रविवार के दिन कही।।


क्षेत्र के खपड़िया बाबा आश्रम पर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के अध्यापकों के सम्मान समारोह रविवार के दिन सरस्वती जी चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। बतौर मुख्य अतिथि बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि यदि चाणक्य की साधना नही होती तो चन्द्रगुप्त मौर्य नहीं होता यदि विश्वामित्र की साधना नही होती तो अत्याचार का अंत करने वाला राम नही होता द्रोणाचार्य की साधना नही होती तो महाभारत का नायक अर्जुन नही होता। आप गुरुजनों की सेवा का लाभ सरकारे दे या न दे परंतु परमात्मा जरूर देगा। प्राइवेट विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक अपने को तुक्ष न समझे आप पर गर्व महसूस कीजिए कि आप समाज को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। कहा कि इतिहास गवाह है  कि जब जब साशन किसी मायने में असफल रहा उस संदर्भ में समाज के लोग आगे आकर संभाला। मुझे कहने में कोई संकोच नही हूं कि वर्तमान में सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर गिर चुका है और आप लोग आगे आकर इसको संभाला है। आप लोग समाज का आईना है और भविष्य के कर्णधार भी है अपने गुरु के आचरण को देख सीखता है। कहा कि मैंने बैरिया विधान सभा का नाम धूमिल नही होने दिया हु और न होने दूंगा मैं विधायक रहूं या न रहूं परंतु बैरिया विधान सभा मे लूट की छूट नही दूंगा।तहसील पर वरासत में वसूली हो या चौकी चाँद दियर का वसूली हो मैंने बन्द कर दिया हु। मेरा सपना है कि तहसील बैरिया व मेरे क्षेत्र के थानों में कोई फरियादी जाए तो थानेदार कहे कि आप कैसे आए है और फरियाद को सुने पर कुछ भ्रष्ट नेता इसमे रोड़ा अपना रहे है पर फिर भी मैने यदि घूसखोरी पूर्ण रूप से बंद नही करा पाया हूं पर कम तो कर ही दिया है। कहा कि यदि मोदी जी गुजरात को विकसित कर सकते है तो सुरेन्द्र भी बैरिया को विकसित कर दिखा देगा। बताया कि नौ मई के दिन सामूहिक विवाह का आयोजन खपड़िया बाबा आश्रम पर होगा। इस अवसर पर  ओंकार तिवारी,अशोक सिंह,दिनेश सिंह,श्यामनारायण सिंह,राघवेन्द्र मिश्र, आनंद श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे अध्यक्षता नागेंद्र सिंह व संचालन रविकांत तिवारी ने किया।।

No comments