Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

 


हल्दी, बलिया । होली व शबेबरात के मद्देनजर थाना परिसर में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आपसी सौहार्द व शांति का पाठ पढ़ाया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने  गांव-गांव से आये लोगों से होली त्यौहार शांति पूर्ण मनाने की अपील की।वहीं होलिका दहन के बारे मे लोगों से चर्चा की।कहा कि होलिका दहन और होली के दिन पुलिस हर तरह से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए कटिबद्ध है। किसी भी प्रकार की अड़चन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों से शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। होलीपर्व सौहार्द के साथ मनाने को कहा गया। साथ ही दोनों समुदायों के लोगों से दिक्कतें व शिकायतों के बारे जानकारी प्राप्त की। साथ ही हर संभव निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर उपनिरीक्षक हीरेन्द प्रताप सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद उपाध्याय, मोहन दुबे, अवधेश राय  रवीन्द्र सिह, संजय उपाध्याय, अनिल तिवारी,मोतीलाल चौधरी,सुरेश कन्नौजिया,सद्दाम अंसारी, सुल्तान अहमद खान आदि रहे।



सुशील द्विवेदी

No comments