Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अज्ञात युवक के शव का तीन दिन बाद भी शिनाख्त करने में पुलिस विफल

 


बेल्थरारोड, बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में नहर के किनारे अरहर के खेत में कूच कर हत्या किये जाने के बाद मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त तीन दिन बाद भी पुलिस नहीं कर पायी है।शव की शिनाख्त और घटना की खुलासे को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही।

          थाना क्षेत्र के देवरिया गांव स्थित नहर के किनारे अरहर के खेत में 23 मार्च की सुबह ग्रामीण शौच के लिए गए तो युवक का शव देख पुलिस को सूचना दिए ।सूचना पर पहुंची पुलिस अज्ञात युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।शव का सिर ईट से कूच दिया गया था।मौके पर डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम भी  छानबीन की। डॉग स्क्वायड घटना स्थल से नहर के रास्ते पर कुछ दूर जाकर रुक गया था।शव के पास ईट, रस्सी, पानी का बोतल व गिलास भी पुलिस को मिला था। तीन दिन बाद भी उक्त व्यक्ति के हत्या का खुलासा तो दूर उसके शव की भी पुलिस शिनाख्त नहीं करा सकी। जबकि पुलिस ने घटना स्थल पर बीटीएस प्रणाली का भी इस्तेमाल की है।शव की पहचान हेतु पुलिस पुराने तरीके अपना रही । पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया जिससे लोगो का भरोसा नगरा पुलिस से उठ रहा है।लोगो का मानना है कि कहीं अन्य घटनाओं की तरह पुलिस इस घटना को भी ठंडे बस्ते में न डाल दें।

                                  

संतोष द्विवेदी

No comments