Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

चोरी की 2 अदद टैम्पो की बैट्री व 1अदद पानी का मोटर के साथ तीन चोर गिरफ्तार



बेल्थरारोड, बलिया । पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देश पर अपराधियों पर अंकुश लगाने व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उभांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

            शुक्रवार को थाने के एसएचओ ज्ञानेश्वर मिश्र के नेतृत्व में उ0नि0 अशोक कुमार मय हमराही फोर्स द्वारा चौधरी चरण सिंह तिराहा कस्बा बेल्थरा रोड के पास से चोरी की मुकदमे में वांछित चल रहे सत्यपाल पुत्र रमेश प्रसाद निवासी बासपार बहोरवा थाना उभांव जनपद बलिया, विशाल प्रजापति पुत्र टुनटुन प्रजापति निवासी बेल्थरा बाजार थाना उभांव जनपद बलिया व कमलेश पुत्र जीउत राम निवासी बभनौली थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर हा.मु. वार्ड नं 10 मुहल्ला उमरगंज थाना उभांव जनपद बलिया को चोरी के 2  अदद टेम्पों की बैट्री व एक अदद पानी के मोटर के साथ दोपहर में गिरफ्तार कर लिया।बता दे कि चोरी की घटना के सम्बन्ध में संतोष कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 मुरलीधर जायसवाल निवासी वार्ड नं 4 कस्बा बेल्थरारोड़ थाना उभांव जनपद बलिया , जितेन्द्र पुत्र स्व झिंगूर निवासी यादव नगर कस्बा बेल्थरारोड़ थाना उभांव जनपद बलिया व धर्मेन्द यादव सोनू पुत्र रविन्द्र यादव सा सोनाडीह थाना उभांव जनपद बलिया द्वारा थाना स्थानीय पर मुअसं 34/21 धारा 379 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पकड़े गए अभियुक्तों को पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद चालान कर दिया।

                                  

 संतोष द्विवेदी

No comments