Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अज्ञात कारणों से लगी आग ने किसानों की कमर तोड़ी, हुआ लाखो का नुकसान



बेल्थरारोड,बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के रुपवार भगवानपुर गांव में सोमवार को आग लगने से कई बीघे खेत की गेहू की फसल जलकर राख हो गयी। किसानों एवं ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन तेज हवा के झोंके एवं विकराल रूप पकड़ चुकी आग की लपटों के आगे उनकी एक न चली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुच गयी। फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुचने के पहले ही गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। आग किस कारण से लगी यह कोई नहीं बता पा रहा है। 


                 भीमपुरा थाना क्षेत्र के रुपवार भगवानपुर गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। तेज हवा के कारण आग का रुख विकराल हो गया और देखते ही देखते कई बीघे गेहू की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का बहुत ही प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे। अगलगी से सबसे अधिक धर्मराज सिंह के गेहूं की फसल का नुकसान हुआ उनका लगभग 15 बीघा गेहू जलकर खाक हो गया। राकेश सिंह, महात्म सिंह , मुरली यादव, अनन्त खरवार, मोहन पांडेय ,लक्ष्मण सिंह, तुलसी यादव, राजाराम यादव, इत्यादि लोगों के खेत प्रचण्ड आग की भेंट चढ़ गयी। मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल भी सूचना पाकर पहुँच गए और सबके नुकसान का आकलन कर अपने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित कर दी। आग की सूचना पाकर भीमपुरा सहित आसपास के थानों की भी फोर्स मौके पर पहुँच गयी। अग्निशमन की भी तीन गाड़ियां मौके पर पहुँच गयी लेकिन तबतक आग का विकराल रुप शांत हो चुका था। आग से हुए भारी नुकसान से किसानों के चेहरे की हंसी गायब हो गई है।

                                      

संतोष द्विवेदी

No comments