Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

1 जून विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाया जाएगा चाणक्य का जन्मदिवस




गड़वार(बलिया) : ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आचार्य चाणक्य के जन्म उत्सव को विश्व ब्राम्हण दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा। उक्त बातें संगठन के जिला अध्यक्ष एवं नवनियुक्त प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने दामोदरपुर में जिला प्रभारी ओम प्रकाश पांडेय के आवास पर पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के क्रम में बताया। कहा कि ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ पिछले कई वर्षों से आचार्य चाणक्य के जन्मदिन को विश्व ब्राम्हण दिवस के रूप में मनाता है इस दिन संगठन अपने सनातन गौरव को याद करते हुए भिन्न प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करता है,लेकिन कोविड-19 को देखते हुए इस वर्ष संगठन ने यह निर्णय लिया है कि पूरे प्रदेश में हम सांकेतिक रूप से इस कार्यक्रम को मनाएंगे। इसके तहत जनपद सहित हर जनपद में ब्राह्मण समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति को परशुराम रत्न से सम्मानित करने का काम करेगा साथ ही साथ सभी विप्र बंधुओं अपने अपने आवास पर पूजन,हवन एवं दीप उत्सव का कार्यक्रम करेंगे साथ ही साथ यह संकल्प लेंगे की हम सभी ब्राह्मण एक दूसरे की मदद करेंगे इस कोविड-19 जैसे महामारी में एक दूसरे की मदद करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत बलिया में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के संरक्षक एवं आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन श्री केसरी नंदन त्रिपाठी सहित कई विप्र बंधुओं को सम्मानित किया जाएगा। अंत में उन्होंने मीडिया के5 माध्यम से देश एवं जनपद स्तर पर सभी विप्र बंधुओं से विश्व ब्राह्मण दिवस को धूमधाम से मनाने की अपील की। इस अवसर पर संगठन के जिला प्रभारी ओम प्रकाश पांडेय अरुण दुबे, राजेश मिश्र, पिंटू उपाध्याय, एसपीएन तिवारी, सरोज दुबे, मनीष दुबे,सुधीर चौबे ,सत्येंद्र पांडेय,पप्पू मिश्र आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।


रिपोर्ट-पीयूष श्रीवास्तव

No comments