Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जमीनी विवाद में मारपीट में 16 घायल, तीन की हालत गंभीर

 


सहतवार(बलिया)। मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम सभा नैना के मदिलराय के टोला पुरवा में जमीनी विवाद में हुयी मारपीट में दोनो पक्ष के 16 लोग घायल हो गये। जिसमें तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है।डा ने तीनों की स्थिति गम्भीर देख बलिया के लिए रेफर कर दिया है। दोनो पक्षो द्वारा सहतवार थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

     मदिलराय के टोला निवासी रामायण सिह 7 5 वर्ष ने आरोप लगाया है कि बलिराम यादव जबरन हमारे जमीन में खोप लगाकर भूसा रख रहे थे। मनाकरने करने दस बारह की संख्या में लाठी डण्डे से लैस होकर आकर मारने पीटने लगे। जिससे सुरेन्द्र सिंह 52 वर्ष, विजेन्द्र सिंह 55 वर्ष, मनीष सिंह 18 वर्ष, पंकज सिंह 17 वर्ष , अम्बिका यादव 80 वर्ष, कन्हैया यादव 50 वर्ष, भोला यादव 17 वर्ष, विक्रम यादव 35 वर्ष,गोलु सिंह 21 वर्ष,रुस्तम सिंह 22 वर्ष घायल हो गए। सभी का सिर व शरीर पर चोटे आयी है। जिसमे रामायण सिंह , सुरेन्द्र सिंह, विजेन्द्र सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का इलाज बलिया चल रहा है।

     वही दूसरे पक्ष के बलिराम यादव 60 वर्ष का कहना है कि मैं जी एस की जमीन पर बहुत दिनों ‌से  काबीज हुॅ। मै जब वहाँ अपने खोप में भुसा रखने गया तो रामायण ‌सिह के तरफ से आठ दस की संख्या में लोग आकर लाठी डण्डे से मारने लगे। जिससे रामबदन यादव 40 वर्ष, संजय 25 वर्ष, बच्चालाल 52 वर्ष , शिव लखन को गम्भीर चोटे आयी है जिसमें बलिराम को गम्भीर चोटे आयी है।


रिपोर्ट- जेपी सिंह

No comments