Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विकास खण्ड मनियर के 47 ग्राम पंचायतों में से देर शाम तक आए रूझान में जाने नतीजा

 


मनियर, बलिया : पंचायत चुनाव की मतगणना का रूझान देर से आने कारण औपचारिकता पूरा करने में घंटों समय लगा। विकास खण्ड मनियर के 47 ग्राम पंचायतों में से देर शाम तक आए रूझान में ग्राम पंचायत गौरी शाहपुर में राजेश सिंह, बिजलीपुर में बृजराज, पटखौली पूरब से किरन देवी पत्नी सदन यादव, ऐलासगढ़ से पुष्पा देवी पत्नी दिनेश साहनी, भागीपुर से तारा देवी पत्नी मुन्ना राम, दियारा टुकड़ा नं 2 से जवाहर राजभर,भेखरिया से रितू सिंह पत्नी अजय उर्फ टुनटुन सिंह, जिगनी से शैलकुमार देवी पत्नी मंटू राम, पाण्डेय अहिरौली से राजमुनी देवी  पत्नी बीरबली, विशुनपुरा से प्रियंबदना देवी पत्नी श्रीराम उर्फ बबलू तिवारी की विजयी की औपचारिक घोषणा की गई। अब तक आए चुनाव परिणाम में दियारा टुकड़ा नं 2 से सबसे अधिक 653 मतों से विजय हासिल की है। धीमी गति से मतगणना होने के कारण देर रात बाकी परिणाम मिलने की संभावना है।



राममिलन तिवारी

No comments