Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बारात में आई नर्तकी को छेड़ने को लेकर हुई मारपीट, पुलिस ने चार को किया शांति भंग में चालान

 


बेल्थरारोड, बलिया। नगरा बाजार के सिकंदरपुर मार्ग स्थित एक मैरिज हाल में शुक्रवार की रात वैवाहिक समारोह के दौरान नृत्य कर रही नर्तकी को छेड़ने पर मारपीट हो गया। घराती व बराती में जमकर लाठी डंडे व लात घूसे चले। मारपीट में घराती पक्ष के 20 वर्षीय संदीप सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे तुरन्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए,जहां के चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देख रेफर कर दिया। परिजन घायल युवक को मऊ के निजी चिकित्सालय में ले गए जहां उपचार चल रहा है। पुलिस ने वर पक्ष के चार युवकों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। 

              मऊ जनपद के आदर्श नगर मधुबन से नगरा बारात आई थी। गड़वार मोड़ निवासी कन्या पक्ष के लोग मैरिज हाल में वर पक्ष की खूब आवभगत किए। इसके बाद सडक पर ही डीजे पर नृत्य शुरु हो गया। घराती पक्ष के कुछ युवक नर्तकी को छेड़ने लगे। यह बात वर पक्ष को नागवार लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई। जमकर लात-घूसे व डंडे चले। इसमें वर पक्ष के युवकों ने संदीप सैनी की जमकर पिटाई कर दी। उसका सिर फट गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बवालियों को खदेड़ा। वर पक्ष के चार युवकों अमित, अंकित, अंकुल, अमन को गिरफ्तार कर लिया। मारपीट के बाद किसी तरह से शादी की रस्म पूरी हुई।

                                    


संतोष द्विवेदी

No comments