Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नेट क्वालीफाई महिला बनी ग्राम प्रधान

 


बेल्थरारोड,बलिया। नगरा ब्लॉक के ढेकवारी ग्राम पंचायत की नव निर्वाचित ग्राम प्रधान सुनीता देवी के पास डिग्रियों की लंबी फेहरिस्त है। इन्होंने एमए, बीएड व एमफिल के अलावा नेट भी क्वालीफाई किया है। अब वह गांव की प्रधान बन गई हैं। नौकरी की बजाय उन्होंने गांव की राजनीति में कदम रखने का फैसला किया, जो आज सही साबित हुआ।उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद सुनीता के मन में हमेशा नौकरी की बजाय कुछ अलग करने की बात चलती रही। इन्होंने काशी हिदू विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की है। इस बीच इनकी शादी हो गई। इनके पति योगेंद्र प्रसाद ग्राम विकास अधिकारी हैं। शादी के बाद वे गृहिणी बन गईं। करीब एक साल पहले उन्होंने प्रधानी का चुनाव लड़ने की बात सोची। इसके बाद उन्होंने तैयारी शुरू कर दी। इसमें पति ने भी साथ दिया। सुनीता को 367 जबकि इनके प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मी देवी को 106 मत मिले। 


हर बच्चे को मिले शिक्षा

         सुनीता अपने बच्चों को घर पर पढ़ाती हैं। वह कहती हैं कि गांव में हर बच्चे को शिक्षा मिले यही उनका सपना है। गांव का चहुंमुखी विकास करना चाहती हैं। प्राथमिक विद्यालय पर बाउंड्री का निर्माण, छत विहीन गरीबों को आवास दिलाना उनकी प्राथमिकता है।

                                  

संतोष द्विवेदी

No comments