Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया में आकाशीय बिजली ने बुझाया एक घर का चिराग

 



बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के पचहुआ गांव में शनिवार की दोपहर में आकाशीय बिजली गिरने से दरवाजे पर बैठा एक  युवक झुलस गया। आनन फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गाँव निवासी धर्मेंद्र कुमार 28 वर्ष पुत्र स्वं राजाराम अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था कि इसी दौरान आकाशीय बिजली उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह  गम्भीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए,जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मॉ-बाप का एकलौता पुत्र था और राजमिस्त्री का काम करता था। धर्मेन्द्र की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसकी एक पुत्र एवम एक पुत्री है। पत्नी सविता देवी का रोते रोते बुरा हाल था।




रिपोर्ट धीरज सिंह

No comments