Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बाइक चोरी की घटनाओं से लोगो में दहशत

 


बेल्थरारोड, बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। क्षेत्र के दो अलग अलग गावों में एक दिन के अंतराल पर हुई दो बाइक चोरी की घटना से वाहन स्वामियों में दहशत है। पहली घटना थाना क्षेत्र के सरायचावट गांव की है। सराय चावट निवासी समरजीत प्रसाद के घर में 26 मई को वैवाहिक कार्यक्रम था। मांगलिक कार्यक्रम में घर के लोग व्यस्त थे तथा उनकी बाइक दरवाजे पर खड़ी थी। चोरों ने रात को  मौका पाकर बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने अपनी बाइक चारो तरफ ढूंढी लेकिन बाइक नहीं मिलने पर पुलिस को तहरीर दी है। इसी तरह थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव निवासी रत्नेश तिवारी 28 मई को घर से बाइक से चट्टी पर दवा लेने आए थे और बाइक खड़ा कर मेडिकल स्टोर पर दवा लेने लगे। इसीबिच मौका पाकर चोरों ने बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने बाइक चोरी की तहरीर थाने पर दे दी है।

                                        

संतोष द्विवेदी

No comments