Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाको राखे साईयां, मार सके न......

 



बेल्थरारोड, बलिया। जाको राखे साईयां, मार सके न कोय...... उक्त कहावत नगरा थाना क्षेत्र के उरैनी मोड़ पर हुए दुर्घटना में चरितार्थ हुई। थाना क्षेत्र के खैरा निस्फी निवासी 30 वर्षीय शैलेन्द्र गिरी गांव में किसी की मृत्यु होने पर आवश्यक सामान खरीदने बाइक से नगरा आया था तथा सामान खरीदकर वापस घर जा रहा था। उसके पीछे एक पिकअप भी जा रही थी। दोनों की रफ्तार तेज थी। ऊरैनी मोड़ के समीप बाइक चालक ने इंडिकेटर देकर बाइक को घुमाना चाहा तभी पीछे से जा रही पिकअप चालक वाहन को नियंत्रित करने के बावजूद भी बाइक को चपेट में ले लिया। जिसमें बाइक चालक युवक बाल बाल बच गया। उसे खरोच तक नहीं आई। जबकि बाइक पिकअप के अंदर घुस गई। इस घटना के बाद लोगो के मुंह से बरबस ही निकल गया जाको राखे साईयां, मार सके न कोय।

                                       संतोष द्विवेदी

No comments