Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कोटेदार को गोली मारकर घायल करने के एक आरोपी को पुलिस ने पिस्टल व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

 


बेल्थरारोड, बलिया । 19 मई की रात में निमंत्रण से घर लौटते वक़्त कोटेदार को गोली मारकर घायल करने के दो नामजद आरोपियों में से एक आरोपी उत्तम कुमार सिंह निवासी वर्रेबोझ थाना कोतवाली रसड़ा को नगरा थानाध्यक्ष दिनेश पाठक मय हमराह मुखबिर की सूचना पर इसारी सलेमपुर के रसड़ा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया न्यायालय चालान कर दिया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, कारतूस व खोखा बरामद किया है।

         गौरतलब है कि  रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के वर्रे बोझ निवासी राम प्रताप सिंह अपने सहयोगी के साथ 19 मई की रात बाइक से पकड़ी किसी निमंत्रण पर गए थे। वापस लौटते वक्त नगरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर डेहरी के पास बाइक पर पीछे बैठे  कोटेदार को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस कोटेदार को सीएचसी रसड़ा पहुंचाई, जहां से चिकित्सको ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। घायल कोटेदार के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगो के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया था।

                                     

संतोष द्विवेदी

No comments