Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

वरिष्ठ समाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ता विष्णुकांत चौधरी बीके का निधन, शोक

 


बलिया। जनपद के वरिष्ठ समाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ता विष्णुकांत चौधरी बीके का बृहस्पतिवार को जनाड़ी गांव स्थित पैतृक आवास पर 58 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शुभचिंतकों और मित्रों में मायूसी छा गई। चौधरी ने राजनीतिक पारी की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री स्व.वीपी सिंह की अगुवाई में जनता दल से की थी। इसके बादे वे लोकदल, जदयू के भी पदाधिकारी रहे। इसके अलावा उन्होंने दिवगंत पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामबिलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी के प्रांतीय सचिव के दायित्व का भी निर्वहन किया। चौधरी पिछले कुछ दिनों अस्वस्थ चल रहे थे। विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकताओं और कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।शोक व्यक्त करने वालों में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रामनाथ पासवान, महामंत्री नागेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के प्रभारी अध्यक्ष अमावस यादव, सूरज समदर्शी, बसपा के महफूज आलम,अरुण कुमार राम, मदन जी गुप्ता आदि शामिल है।


रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments