Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया में एसपी ने थाना प्रभारी समेत सात पुलिस कर्मियों को किया लाइन हाजिर

 



बलिया। पिछले दिनों सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिखपुर में बड़े स्तर पर गो-तस्करी की बात सामने आने की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बड़ी कारवाई करते हुए सिकंदरपुर के थाना प्रभारी विपिन सिंह समेत सात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इसमें एक एसआई, चार मुख्य आरक्षी व एक आरक्षी शामिल है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में हडकंप मचा है। शुक्रवार को जारी आदेश में एसपी ने प्रभारी निरीक्षक, उपनिरीक्षक व आरक्षीगण पर पदीय कर्तव्य के विपरीत कृत्य करने का आरोप लगाया है। स्थानान्तरित पुलिसकर्मियों को आदेश का अनुपालन तत्काल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। 

सिकन्दरपुर थाने से पुलिस लाइन


प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह

उनि लाल बहादुर

मुख्य आरक्षी आशीष यादव

मुख्य आरक्षी संजय सिंह

मुख्य आरक्षी रजनीश सिंह

मुख्य आरक्षी प्रभाकर यादव

आरक्षी रत्नाकर सिंह यादव


रिपोर्ट धीरज सिंह

No comments