Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

गृहकलह से ऊब कर विवाहिता ने लगाया फांसी, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

 



बेल्थरारोड, बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के सोनापाली गांव में एक विवाहिता ने गृह कलह से ऊब कर गुरुवार को देर शाम 7.30 बजे  प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर अपनी इहलिला समाप्त कर ली। पुलिस के पहुंचने के पहले ही मृतका के पति ने शव को फांसी के फंदे से उतार लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई।

             रसड़ा थाना क्षेत्र के सुलुई निवासी श्रीप्रकाश शर्मा सोनापाली में अपने ननिहाल में रहता है। श्रीप्रकाश अपने पत्नी 30 वर्षीय चांदनी शर्मा व तीन बच्चों के साथ रहता था। श्रीप्रकाश कुछ करता नहीं था और हमेशा शराब पीता था। गुरुवार की शाम चांदनी गृह कलह से ऊब कर घर में लगे बांस से फोल्डिंग की प्लास्टिक के पट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पत्नी के फांसी लगाने की जानकारी पर पुलिस के पहुंचने के पहले ही पति श्रीप्रकाश रस्सी का फंदा काटकर उसके शव को नीचे उतार दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी शिव नारायण वैस, थानाध्यक्ष डीके पाठक, एसआई कमलेश यादव मय फोर्स पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के सांस श्वसुर बलिया रहते है। इनकी शादी लगभग 12 वर्ष हुई थी। इसके तीन बच्चे है।

                                    

संतोष द्विवेदी

No comments