Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पंखा लगाते समय करंट की जद में आने से किशोरी की मौत


रतसर (बलिया) गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर भोज गांव में मंगलवार को पंखे का प्लग लगाते समय विद्युत करंट की जद में आने से एक किशोरी  की मौत हो गई।  मंगलवार को आंचल (17) पुत्री मंजय चौहान आंगन में खाना बना रही थी। उसी वक्त गर्मी और उमस होने के कारण टेबल फैन लगाने के लिए कमरे में चली गई और कमरे लगा विद्युत बोर्ड में जैसे ही प्लग लगाया उसी समय विद्युत करंट लगने से घायल हो गई उसे  उपचार के लिए परिजन स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाए जहां चिकित्सकों ने आंचल को मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां संजू देवी का रो रोकर बुरा हाल था। मृतका के पिता भट्ठे पर मजदुरी का काम करते है।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments