Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शराबी दुल्हा देख भड़की दुल्हन ने शादी से किया इंकार, लाख प्यास के बाद बैरंग लौटी बारात

 


मनियर, बलिया । शराबी दुल्हा देख भड़की दुल्हन ने शादी से किया इंकार, लाख प्यास के बाद बैरंग लौटी बारात।शादी समारोह में दारू पीकर हुए बवाल एवं बाराती घराती पक्ष में मारपीट को लेकर दुल्हन ने शादी करने से किया इंकार। बिना दुल्हन के बारात बैरंग वापस लौटी। मिली जानकारी के अनुसार मनियर थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में स्वर्गीय विजय बहादुर राजभर की पुत्री प्रियंका राजभर की शादी के लिए शनिवार के दिन बारात आई हुई थी। समस्त कार्यक्रम दिन में ही आयोजित था। शादी मोहन राजभर के पुत्र संदीप राजभर निवासी खेजूरी थाना खेजुरी जनपद बलिया के साथ तय थी ।बताया जाता है कि द्वारपुजा के बाद गुरहथी के दौरान लड़कियों से  छिंटा कशी को लेकर घराती व बराती पक्ष में मारपीट हो गई ।चर्चा है कि बराती पक्ष के लोगों के साथ दुल्हा भी नशा का सेवन भी किया था। यह बात लड़की को नागवार लगी और वह शादी करने से इंकार कर दी। दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई लेकिन मामला नहीं बन पाया ।बताया तो यह भी जाता है कि सुचनापर डायल 112 नम्बर पुलिस भी पहुची लेकिन बात नही बनी । और बारात बैरंग वापस लौट  गई। इस मामले में तरह-तरह की चर्चा भी  व्याप्त है। कोई लड़की पक्ष को तो कोई लड़का पक्ष को दोषी ठहरा रहा है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष मनियर शैलेश सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मनियर थाने पर कोई पंचायत नहीं हुई थी।


रिपोर्ट : राममिलन तिवारी

No comments