Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नगरा पुलिस के हत्थे चढ़े दो इनामिया बदमाश, अवैध असलहं एवं कारतूस बरामद

 


बेल्थरारोड, बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नगरा पुलिस अलग अलग मामले में वांछित 15-15 हजार के इनामिया दो बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने दोनों  के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया। 

                   थानाध्यक्ष दिनेश पाठक शनिवार को सायंकाल बाजार में चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त सिकंदरपुर मार्ग पर नरही स्थित पुलिया के पास मौजूद है तथा कही जाने की तैयारी में है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम तुरन्त नरही रवाना हो गई। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगा लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम पता संतोष कुमार निवासी रुद्रवार थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया बताया। पकड़े गए बदमाश के पास से एक अवैध असलहा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ नगरा थाने में 2017 में दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज था। इसी क्रम में शनिवार की रात में पुलिस ने गश्त के दौरान सिसवार स्थित कोलंबस स्कूल के पास से एक संदिग्ध को पकड़ा। पकड़ा गया बदमाश अपना नाम पता बिट्टू उर्फ सुजीत कुमार गुप्ता निवासी हुसैनगंज, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ ,हाल मुकाम कबाड़ी की दुकान  कोतवाली रसड़ा बताया। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध असलहा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ 2017 में नगरा थाने में संगीन मामले में मुकदमा दर्ज है। थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि दोनों अभियुक्त फरार चल रहे थे। पुलिस इन्हे ढूंढ रही थी तथा दोनों पर 15 -15 हजार रूपए का ईनाम था। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।


                                 

रिपोर्ट : संतोष द्विवेदी

No comments