Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कार्यकारी विधानसभा अध्यक्ष संग अमर्यादित आचरण करने के आरोप में भाजपा के 12 विधायक 12 माह के लिए सस्पेंड

 



मुम्बई:  महाराष्ट्र विधानसभा में सोमवार को दाखिल होने के बाद भी भाजपा के 12 विधायकों ने कार्यकारी विधानसभा अध्यक्ष भास्कर जाधव के सामने सत्तापक्ष के कुछ विधायकों से भिड़ गए। मामला इस कदर बढ़ा कि मौके पर मार्शल को बुलाना पड़ा। आरोप है कि इन विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के साथ धक्कामुक्की और गालीगलौज भी की। इस घटना को लेकर भास्कर जाधव ने सदन में नाराजगी जताई और संसदीय कार्य मंत्री अनिल परब ने 12 भाजपा विधायकों को निलंबित करने का प्रस्ताव पेश किया। यह प्रस्ताव बहुमत से पारित हो गया और बीजेपी के 12 विधायकों को एक साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया।


महाराष्ट्र विधानसभा का दो दिवसीय मानसूत्र सत्र सोमवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ। इससे पहले भाजपा विधायकों ने निकाय चुनावों में आरक्षण, विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव जल्द करवाने, MPSC परीक्षा के लिए समिति गठित करने, मराठा आरक्षण और किसानों के मुद्दे पर जमकर प्रदर्शन किया। विधानभवन की सीढ़ियों पर बैठकर भाजपा विधायक लगातार नारेबाजी करते रहे और करीब आधे घंटे बाद सदन में दाखिल हुए थे।


ये विधायक हुए है सस्पेंड


जिन विधायकों को सस्पेंड किया गया है, उनमें पराग अलवानी, राम सतपुते, संजय कुटे, आशीष शेलार, अभिमन्यु पवार, गिरीश महाजन, अतुल भटकलकर, शिरीष पिंगले, जयकुमार रावल, योगेश सागर, नारायण कुचे और कीर्तिकुमार भंगड़िया शामिल हैं। 




डेस्क

No comments