Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नही रहे बलिया मोटर बस यूनियन के संरक्षक काशीनाथ सिंह

 


मनियर, बलिया । बलिया मोटर बस यूनियन संघ बलिया के संरक्षक एवं विनय ट्रैवेल्स के मालिक मनियर निवासी काशीनाथ सिंह पुत्र स्वर्गीय श्याम बिहारी सिंह निवासी मनियर उत्तर टोला वार्ड नंबर 5 का निधन बुधवार की दोपहर राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में इलाज के दौरान हो गया। काशीनाथ सिंह नगर पालिका बलिया के पूर्व सभासद विनय सिंह के पिता थे ।उनके निधन का समाचार मिलते ही मनियर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मनियर आवास पर सांत्वना देने वालों का ताता लगा रहा।


रिपोर्ट : राममिलन तिवारी

No comments