Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

13 अगस्त का पंचांग व राशिफल

 



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 13 अगस्त 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - श्रावण*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - पंचमी दोपहर 01:42 तक तत्पश्चात षष्ठी*

⛅ *नक्षत्र - हस्त सुबह 08:00 तक तत्पश्चात चित्रा*

⛅ *योग - साध्य दोपहर 01:47 तक तत्पश्चात शुभ*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:07 से दोपहर 12:43 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:17* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:08* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - नाग पंचमी, कल्कि जयंती, ऋक् शुक्ल यजु: श्रावणी*

 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*

💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 🌷 *नागपंचमी* 🌷

🙏🏻 *श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व पर प्रमुख नाग मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और भक्त नागदेवता के दर्शन व पूजा करते हैं। सिर्फ मंदिरों में ही नहीं बल्कि घर-घर में इस दिन नागदेवता की पूजा करने का विधान है।*

🙏🏻 *ऐसी मान्यता है कि जो भी इस दिन श्रद्धा व भक्ति से नागदेवता का पूजन करता है उसे व उसके परिवार को कभी भी सर्प भय नहीं होता। इस बार यह पर्व 13 अगस्त, शुक्रवार को है। इस दिन नागदेवता की पूजा किस प्रकार करें, इसकी विधि इस प्रकार है-*

 🌷 *पूजन विधि* 🌷

🙏🏻 *नागपंचमी पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सबसे पहले भगवान शंकर का ध्यान करें इसके बाद नाग-नागिन के जोड़े की प्रतिमा (सोने, चांदी या तांबे से निर्मित) के सामने यह मंत्र बोलें-*

🌷 *अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।*

*शंखपाल धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा।।*

*एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्।*

*सायंकाले पठेन्नित्यं प्रात:काले विशेषत:।।*

*तस्मै विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्।।*

🙏🏻 *इसके बाद पूजा व उपवास का संकल्प लें। नाग-नागिन के जोड़े की प्रतिमा को दूध से स्नान करवाएं। इसके बाद शुद्ध जल से स्नान कराकर गंध, फूल, धूप, दीप से पूजा करें व सफेद मिठाई का भोग लगाएं। यह प्रार्थना करें-*

🌷 *सर्वे नागा: प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथिवीतले।।*

*ये च हेलिमरीचिस्था येन्तरे दिवि संस्थिता।*

*ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिन:।*

*ये च वापीतडागेषु तेषु सर्वेषु वै नम:।।*

🙏🏻 *प्रार्थना के बाद नाग गायत्री मंत्र का जप करें-*

🌷 *ऊँ नागकुलाय विद्महे विषदन्ताय धीमहि तन्नो सर्प: प्रचोदयात्।*

🐍 *इसके बाद सर्प सूक्त का पाठ करें* 🐍

🌷 *ब्रह्मलोकुषु ये सर्पा: शेषनाग पुरोगमा:।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*इन्द्रलोकेषु ये सर्पा: वासुकि प्रमुखादय:।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*कद्रवेयाश्च ये सर्पा: मातृभक्ति परायणा।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*इंद्रलोकेषु ये सर्पा: तक्षका प्रमुखादय:।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*सत्यलोकेषु ये सर्पा: वासुकिना च रक्षिता।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*मलये चैव ये सर्पा: कर्कोटक प्रमुखादय:।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*पृथिव्यांचैव ये सर्पा: ये साकेत वासिता।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*सर्वग्रामेषु ये सर्पा: वसंतिषु संच्छिता।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*ग्रामे वा यदिवारण्ये ये सर्पा प्रचरन्ति च।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*समुद्रतीरे ये सर्पा ये सर्पा जलवासिन:।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*रसातलेषु या सर्पा: अनन्तादि महाबला:।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

🐍 *नागदेवता की आरती करें और प्रसाद बांट दें। इस प्रकार पूजा करने से नागदेवता प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना पूरी करते हैं।*


📖 *

📒 *

          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक


: 22 अगस्त प्रात: 7.57 बजे से 26 अगस्त रात्रि 10.28 बजे तक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी


18 अगस्त: श्रावण पुत्रदा एकादशी


सितंबर 2021: एकादशी व्रत


03 सितंबर: अजा एकादशी


17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी


प्रदोष


20 अगस्त: प्रदोष व्रत


सितंबर 2021: प्रदोष व्रत


04 सितंबर: शनि प्रदोष


18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

अगस्त 2021

22 अगस्त रविवार श्रावण

सितंबर 2021

20 सितंबर सोमवार भाद्रपद


अमावस्या

8 अगस्त, रविवार श्रावण अमावस्या

07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको लंबी परेशानियों के बाद कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। यदि आपका कोई घरेलू विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। आज आप पास व दूर की यात्रा पर भी जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, इसलिए अपने प्रयासों को जारी रखें। नौकरी कर रहे जातक यदि कोई पार्ट टाइम काम करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय निकालना आज आसान होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ व कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी करेंगे, लेकिन आपको अपनी जेब का ख्याल रखकर खरीदारी करनी होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके व्यापार में तेजी लेकर आएगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा और आपको भरपूर मात्रा में धन लाभ भी होगा। आज आपको अपने व्यापार की इस गति के लिए और परिश्रम करना होगा तभी आप और आगे बढ़ पाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ चिंता ग्रस्त रह सकता है। आज आपको अपनी बहन व भाई के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि ऐसा हो, तो तुरंत डॉक्टरी परामर्श ले, नहीं तो यह कोई बड़ा रोग पैदा कर सकता है। आज आप अपने व्यापार में स्थान परिवर्तन करने की भी सोचेंगे। यदि ऐसा किया, तो यह आपको लाभ देगा, इसमें आपको कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ेगा, लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके पारिवारिक बिजनेस में कोई चिंता पैदा कर सकता है। यदि आपका बिजनेस पिछले कुछ समय से नियमित रूप से नहीं चल रहा था, तो आज आपको उसकी चिंता सता सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको किसी विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपको आलस्य व आराम को त्याग कर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अपने बिजनेस को गति प्रदान कर पाएंगे और अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। आज आपको अपने कार्य में अधिक ध्यान लगाने की जरूरत है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन इसके परिणाम सुखद रहेंगे। व्यस्तता के बीच आज आप अपने पारिवारिक जीवन के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपकी माता जी आपसे नाराज हो सकती हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, जिसे देखकर उनका मन प्रसन्न होगा। सायंकाल के समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ कारण से चिंता करने वाला रहेगा। आज आपकी कुछ तो परेशानियां वास्तविक होंगी, लेकिन कुछ को आप अपने स्वभाव के कारण ही खड़ी कर लेंगे, जिसके कारण आपको कष्ट होगा। सामाजिक व व्यवसाय क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिसका भरपूर लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे और आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। साहस और बुद्धिमानी से ही आप इन लोगों को पराजित कर पाएंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने मन में निराशाजनक विचारों को आने नहीं देना है, नहीं तो वह विचार आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ सकते हैं। व्यापार में भी आज आप किसी नई डील को फाइनल करेंगे, जिससे आपको लाभ भी मिलेगा। परिवार में यदि बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज किसी परिजन की मदद से दूर होगी। जीवनसाथी को आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज नए संपर्को से लाभ होगा।  यदि उनका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, तो वह भी कठिनाई से पूरा होगा। रोजमर्रा के कार्यों के प्रति आपको विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि आप उन्हे बहुत लंबे समय से टालते आ रहे थे, अब उन्हें पूरा करने का समय है। रात्रि का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आज आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की सोच रहे हैं, तो उसके वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले नहीं तो भविष्य में आपको किसी परेशानी का सामना करना पड सकता है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको कोई संपत्ति भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन प्रसन्न होगा। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उच्च अधिकारियों से लाभ उठाने का रहेगा। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लटका हुआ है, तो वह आज अधिकारियों की कृपा से पूरा हो सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं। साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप उसमे बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे और उसमें कुछ धन भी व्यय होगा, इसलिए आपको अपने साथियों से सावधान रहना होगा, लेकिन यदि आज आप से कोई धन उधार मांगता है, तो आपको उससे बचने की क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। माता पिता के आशीर्वाद से किया गया कार्य आज सफल रहेगा और आपको भरपूर लाभ देगा, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें गिरावट आ सकती है

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,



 

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।



डेस्क

No comments