Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

21 अगस्त का पंचांग व राशिफल




 *पंचाग*

⛅ *दिनांक 21 अगस्त 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - श्रावण*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - चतुर्दशी शाम 07:00 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*

⛅ *नक्षत्र - श्रवण रात्रि 08:22 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*

⛅ *योग - सौभाग्य दोपहर 12:55 तक तत्पश्चात शोभन*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:30 से से सुबह 11:06 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:19* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:02* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - व्रत पूर्णिमा, नारियली पूर्णिमा, ऋक् श्रावणी*

 💥 *विशेष - चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *विद्यार्थी विशेष* 🌷

👧🏻

➡ *पर समझो कोई बच्चा कमजोर है ज्यादा... पढ़ नहीं सकता तो उसको सिखा दें ॐ हयग्रीवाय नम : ॐ हयग्रीवाय नम : ॐ हयग्रीवाय नम : ॐ हयग्रीवाय नम :अपने आराध्य को स्मरण करके जप करें  |*

🙏🏻  *भगवान विष्णु के चौबीस अवतार थे उसमे हयग्रीव अवतार हैं | ये अग्निपुराण में अग्निदेव वशिष्ठ से कहते हैं |*

💥 *विशेष - 22 अगस्त 2021 रविवार को हयग्रीव जयंती हैं ।*

🙏🏻 *

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *रक्षाबंधन के दिन* 🌷

➡ *22 अगस्त 2021 रविवार को रक्षाबंधन है ।*

🙏🏻 *यदि आप भी इस रक्षाबंधन पर धन व व्यापार से जुड़ी सभी परेशानियां खत्म करना चाहते हैं तो अपनाएं ये ज्योतिष शास्त्र के आसान उपाय...*

➡ *रक्षाबंधन पर करें इन 10 में से कोई 1 काम, हमेशा भरी रहेगी तिजोरी*

👉🏻 *व्यापार वृद्धि के लिए*

*रक्षाबंधन के दिन महालक्ष्मी मंदिर में या घर पर ही देवी लक्ष्मी का पूजन कर दूध, चावल, केला व पंच मेवा से  बनी खीर देवी को अर्पण करें व बालकों में प्रसाद बांटे।*

👉🏻 *शत्रु ज्यादा परेशान कर रहे हों तो*

*शत्रु परेशान कर रहे हों तो रक्षाबंधन के दिन हनुमानजी को चोला चढ़ाकर, गुड़ का भोग लगाएं व गुलाब के फूल चढ़ाएं । इस समस्या का समाधान हो जाएगा।*

👉🏻 *दरिद्रता दूर करने के लिए*

*कोई भी ऐसा पौधा जो वटवृक्ष के नीचे उगा हुआ हो, राखी के दिन उसे अपने घर के किसी गमले में लाकर लगा लें। ऐसा करने से दरिद्रता दुर होती है और घर में स्थाई लक्ष्मी का निवास होता है।*

👉🏻 *पैसा वापस न मिल रहा हो तो*

*किसी ने आपसे पैसा उधार लिया हो और वापस न लौटा रहा हो तो रक्षाबंधन के दिन सूखे कपूर का काजल बनाकर एक कागज पर उसका नाम इस काजल से लिखकर एक भारी पत्थर से दबा दें।पैसा बहुत जल्दी वापस मिल जाएगा।*

 👉🏻 *बीमार रहते हों तो*

*यदि आप अक्सर बीमार रहते हैं तो रात को एक सिक्का सिरहाने रखें और सुबह उस सिक्के को श्मशान में बाहर से फेंक आएं।ये बीमारी की समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी।*

👉🏻 *व्यापार में सफलता न मिल रही हो तो*

*यदि आप व्यापार में लगातार असफल हो रहे हों तो रक्षाबंधन के दिन दोपहर में पांच कागजी नींबू, एक मुट्ठी काली मिर्च व एक मुट्ठी पीली सरसों के साथ रख दें।अगले दिन सुबह इन सभी चीजों को किसी समसान स्थान पर गाड़ दें।*

👉🏻 *ऋण मुक्ति के लिए*

*रक्षाबंधन के दिन गेहूँ के आटे में गुड़ मिलाकर पुए बनाएं और किसी हनुमान मंदिर में जाकर चढ़ाएं और गरीबों में बाँट दें।कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।*

👉🏻 *धन-समृद्धि के लिए*

*अगर आप अपार धन-समृद्धि चाहते हैं, तो रक्षाबंधन के दिन लाल रंग के मिट्टी के घड़े में नारियल रखकर उस पर लाल कपड़ा ढ़ककर झोली बांधकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।*

👉🏻 *आर्थिक काम में असफलता मिल रही हो तो*

*सरसों के तेल में सिके गेहूँ के आटे व पुराने गुड़ से तैयार सात पुए, सात मदार (आक) के फूल, सिंदूर, आटे से तैयार सरसों के तेल का दीपक, पत्तल या अरंडी के पत्ते पर रखकर रक्षाबंधन की रात में किसी चौराहे पर रख कर कहें - हे मेरे दुर्भाग्य तुझे यही छोड़े जा रहा हूं कृपा करके मेरा पीछा ना करना।*

👉🏻 *कार्य सिद्धि के लिए*

*रक्षाबंधन के दिन गणेशजी के चित्र के सामने लौंग व सुपारी रखें।जब भी कहीं काम पर जाना हो, तो इस लौंग और सुपारी को साथ ले कर जाएं, तो काम सिद्ध होगा।*

          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


📖 **

📒 **

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक


: 22 अगस्त प्रात: 7.57 बजे से 26 अगस्त रात्रि 10.28 बजे तक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

**********

 *राशिफल*


मेष :

आज का दिन आप सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे। आज यदि आपको कोई रोग परेशान करता है, तो अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो इसका नकारात्मक प्रभाव आपके ऊपर पड़ सकता है। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। यदि आज आपने अपने व्यापार में कोई परिवर्तन किया, तो वह भविष्य में चलकर आपको लाभ देगा। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको एक साथ कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान भी रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने मन को शांत रखकर ही कार्य करना होगा व ध्यान देना होगा कि पहले किस काम को करु और बाद मे किसे। आज आपको नौकरी में भी किसी कर्मचारी से तनाव मिल सकता है, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आप के अधिकारियों से आपका कोई वाद विवाद हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यापार में जितनी मेहनत करेंगे, आपको उससे ज्यादा लाभ होगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा और आप अपने धन को नए नए कार्यों मे निवेश करेंगे, जिसका भविष्य में भी आप भरपूर लाभ उठाएंगे। परिवार के किसी सदस्य से आज आपको कोई मनमुटाव हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप को शांत रहना होगा। आज यदि आप संतान की शिक्षा से संबंधित कोई फैसला ले, तो बहुत ही सोच विचार कर लें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका अध्यात्म के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होती दिख रही है। आज आपको सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंने का मौका मिलेगा और इससे आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा और भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ भी मिलेगा। व्यापार में आज बुद्धि और विवेक से लिए गए निर्णय का आप लाभ उठाएंगे, लेकिन आज आपको अपनी शान शौकत की चीजों पर धन व्यर्थ नहीं करना है क्योंकि इसे देखकर आपके शत्रु भी परेशान होंगे और आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर ही रखना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने को आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज आप गरीबों की सहायता और कार्यकुशलता से दूसरों व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में कोई बाधा उत्पन्न हो सकती है। सायंकाल का समय आप अपने परिजनों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि भरा रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। आज आप जिस भी कार्य में हाथ डाल लें,गे वह उत्तम रूप से सफल रहेगा, इसलिए आज आप वही कार्य करने की सोचें, जो आपको अधिक प्रिय हो। नौकरी में कर रहे जातकों को भी आज उनकी पसंद का कार्य करने का मिल सकता है, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगानी होगी।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उसके निराकरण हेतु डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिवार की ओर से आज आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके साहस और पराक्रम की सराहना होगी। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को करने का सोचा है, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा पूरा करने में सफल रहेंगे, जिसे देखकर परिवार के और सदस्य भी प्रसन्न होंगे। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज यदि आप किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। नौकरी कर रहे जातकों ने यदि  पार्ट टाइम कार्य करने का सोचा है, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपको अपने व्यापार में एक के बाद एक लाभ के सौदा आएंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ है, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज आपकी अपने साले व बहनोई से कहासुनी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। व्यवसाय में भी आज आपके किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान आज आपको कोई अहम जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लाभ लेकर आएगी। घर परिवार में यदि कोई समस्या चल रही थी, वह आज समाप्त हो सकती है, लेकिन परेशान ना हो। परिवार के सदस्यों की मदद से आप इसे सुलझाने में कामयाब रहेंगे। यदि आपने कहीं शेयर संबंधी निवेश किया हुआ है, तो वह आज आपको फायदा दे सकता है।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भविष्य की नई-नई योजनाओं को लेकर आएगा। नौकरी में आज आपको अपने किसी सीनियर की मदद से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज छोटे व्यापारियो को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग आज आपको भरपूर मिलता दिख रहा है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आज के दिन आप का मन थोड़ा परेशान रह सकता है, वह इधर-उधर भटकेगा, लेकिन आज आपको किसी के बहकावे में आकर अपने किसी अहम निर्णय को नहीं लेना है। यदि आज आपने ऐसा किया, तो भविष्य में आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नही मिलवाया है, तो उसके लिए आज दिन उतम रहने वाला है। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,जिसमे धन खर्च भी करना पड़ेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है


दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9



 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।



डेस्क

No comments