Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पूर्व प्रधानमन्त्री राजीव गांधी की मनाई गई 77 वीं जयन्ती


रतसर ( बलिया ) गड़वार क्षेत्र के परानपुर गांव मे शुक्रवार को पूर्व प्रधान मन्त्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 77 वीं जयन्ती मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी। गड़वार ब्लाक इकाई के कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक कुमार पाण्डेय ने कहा कि भारत रत्न देश के पूर्व प्रधान मन्त्री स्व० राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की एक ऐसी बुनियाद रखी जिसके दम पर भारत आज तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। बहुत ही कम समय में अमिट छाप छोड़ी और हमेशा के लिए लोगों के दिल में अमर हो गए। इस दौरान श्री भगवान सिंह, धीरेन्द्र सिंह, संजय श्रीवास्तव, अनूप पाण्डेय, देवराज भर, भुवनेश्वर यादव, देव नाथ राजभर, राजा राजभर, अमित ठाकुर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार पाण्डेय एवं संचालन दल श्रृंगार राजभर ने किया ।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments