Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सपा ने ही दिया है नाई समाज को राजनीति में भागीदारी, सम्मान व अधिकार : संजय विद्यार्थी



बलिया। भाजपा की सरकार कभी भी पिछड़ों के हितैषी नहीं रही है। नाई समाज का हित सपा में है, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ही नाई समाज को राजनीति में भागीदारी सम्मान और अधिकार देने का काम किया है। अपने समाज के लोगों से कहा कि आप अपने बच्चों को शिक्षित करें, बगैर शिक्षा के हम आगे नहीं बढ़ सकते हैं। जब हमारा समाज शिक्षित होगा तभी हम सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। 

       उक्त बातें पूर्व मंत्री नाई समाज के प्रदेश अध्यक्ष संजय विद्यार्थी ने कहीं। वह गुरुवार को मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित  नाई  समाज जिला सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे आदर्श पूर्व मुख्यमंत्री तथा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के सपनों को हम तभी साकार कर सकते हैं, जब हम शिक्षित होंगे। उनके कार्य कुशलता तथा उनके संघर्ष सामाजिक कार्यों और उनकी ईमानदारी का लोहा आज भी दुनिया मानती हैं। उन्होंने अपने संघर्ष के बल पर ही यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा कि  भाजपा सरकार में हमारे अधिकारों को छीन कर हमें कमजोर करने का काम किया जा रहा है। पिछड़ों को मिलने वाले आरक्षण को समाप्त करने की कोशिशें की जा रही हैं। हम पूरे प्रदेश में अपने नाइ समाज को एकजुट कर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। समाज के शोषित व पिछड़ों और दबे कुचले लोगों का हित सिर्फ समाजवादी पार्टी में ही है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम सीमा पर है। जिसका खामियाजा इस देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब इस देश का मजदूर, किसान व नौजवान जाग गया है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। प्रदेश की जनता आशाभरी निगाहों से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की और देख रही है।            

         कार्यक्रम को समाजवादी युवजन जनसभा के जिला अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव, पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता ,नगर विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव, श्रीकांत गिरी मुन्ना ,आदि लोगों ने संबोधित किया। 

 कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शामू ठाकुर व संचालन मनोज ठाकुर ने किया।  इस अवसर पर मंटू ठाकुर ,बरिस्टर ठाकुर ,सुरेंद्र ठाकुर ,जितेंद्र ठाकुर ,रामेश्वर ठाकुर, विरेंद्र ठाकुर ,विनोद ठाकुर, जीतू ठाकुर, सुरेश ठाकुर, रितेश ठाकुर ,सिराज खान, सभाजीत यादव, प्रशांत यादव, अजीत यादव  आदि उपस्थित रहे।




रिपोर्ट:-धीरज सिंह

No comments