Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सपा नेता अजीत मिश्रा बाढ़ पीड़ितों से हुए रूबरू, बाटी राहत सामग्री

 


बलिया। समाजवादी पार्टी से वरिष्ठ नेता अजीत मिश्रा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के पीड़ितों से मिलकर उनकी पीड़ा से रूबरू हुए, सैकड़ों पीड़ितों के बीच शिवपुर दीयर नम्बरी स्थित दुर्गा मंदिर के पास बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। सपा नेता श्री मिश्र ने  जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि बाढ़ ग्रस्त इलाके में  बाढ़ से प्रभावित लोगों को जिला प्रशासन द्वारा अभी तक आश्यक राहत नहीं पहुंचाई जा सकी है। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के पशुपालक विगत एक सप्ताह  से अन्यत्र सुरक्षित स्थानों पर  डेरा डाले हुए हैं। जिनके पशुओं को चारा तक अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन पर कागजी  राहत का ढ़ोग रचाने का आरोप लगाते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों को अधिक से अधिक सुविधा मुहैया कराए जाएंगे की मांग की है। श्री मिश्र ने बताया की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजीव राय के निर्देश पर जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हो रही जान माल के नुकसान को देखते हुए सरकार से तत्काल कटवा मोड़ से मांझी घाट तक पक्का बांध बनाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है। देवर ने बाढ़ प्रभावित लोगों को समाजवादी पार्टी की तरफ से हरसंभव सहयोग के साथ साथ अपने स्तर से भी व्यापक चाहिए किए जाने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर शंभू तिवारी, त्रिवेणी तिवारी, शैलेंद्र पांडेय, राजेश गोंड, अमन तिवारी, गुड्डू यादव, अशोक यादव, रोहित सिंह ,राजकुमार यादव, सतीश विक्रम तिवारी, पंकज तिवारी, दिवेश पाठक, देवव्रत पाठक, हेमंत तिवारी, रोहित सिंह,लव सिंह, गोविंद गोड आदि शामिल रहे।



रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments