Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बैरिया विस के सभी मंडलों में जन चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा : साकेत सिंह सोनू

 


रिपोर्ट : धीरज सिंह


बलिया : भाजपा के गोरक्ष प्रान्त के उपाध्याक्ष साकेत सिंह सोनू ने कहा है कि पार्टी के निर्देश पर बैरिया विधान सभा के सभी मण्डलो मे अमृतोत्सव के तहत जन चौपाल का आयोजन कर पार्टी के नीतियो को जन जन तक पहुंचाया जायेगा। श्री सोनू सोमवार को बैरिया डाक बंगले मे पत्रकारो से मुखातिब थे।

उन्होंने कहा कि मोदी जी योगी जी ही पार्टी के ब्रान्ड है। ऐसे मे उनके द्वारा किये गये जनोपयोगी कार्यो को जनता के बीच  बताना आवश्यक है।वैसे कोई भी विपक्षी दल मे हैसियत नही कि मोदी जी योगी जी पर उंगली उठा सके।दोनों नेताओ के कार्य से जनता लाभान्वित हुई है।दिल्ली से अगर 100 रुपया भेजा गया गांव तक 100 रुपया ही पहुंचा है। उन्होने जानकारी दिया कि रामगढ़,बैरिया,मुरली छपरा,सुरेमनपुर आदि स्थानो पर मंगलवार से जन चौपाल होगा।



उक्त पत्रकार वार्ता में साकेत सिंह सोनू के अलावा रंजन सिंह प्रवासी मजदूर जिला संयोजक गायघाट, दिग्विजय सिंह नारायण गढ़, पवन पांडेय भाजयुमो मुरली छपरा मंडल अध्यक्ष, रविप्रताप सिंह नवका गांव प्रधान प्रतिनिधि, नितेश मिश्र सोसल मीडिया सह संयोजक, देव सिंह चंदेल, बबलू मिश्र सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

No comments