Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कृषक की समस्या/जानकारी के लिए हेल्प डेस्क स्थापित




रिपोर्ट : धीरज सिंह


बलिया। जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि रबी सत्र प्रारम्भ हो चुका है। शासन की मंशानुरूप समस्त कृषको को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण कृषि इनपुट जैसे बीज, उर्वरक एवं कृषि रक्षा रसायन दिया जाना है। जनपद में कृषकों को कृषि इनपुट सम्बन्धित कोई समस्या आने पर त्वरित निस्तारण हेतु जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में एक कृषक हेल्प डेस्क गठित किया जाता है। जिसका मोबाईल नम्बर-7839882474 है। कृषक इस दूरभाष नम्बर पर कार्यालय समय प्रातः 10 बजे से सायंकाल 05 बजे तक अपनी कृषि इनपुट सम्बन्धित समस्याओ/जानकारी के लिए सम्पर्क कर सकते है। कृषक हेल्प डेस्क को सूचारू रूप से संचालन हेतु इन कर्मचारियो को नामित किया गया है जिसमें श्री मोहम्मद नसर सिद्विदकी प्रधान सहायक, प्रेम चन्द्र चर्तुथ श्रेणी।

कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि कृषक हेल्प डेस्क मोबाईल नम्बर 7839882474 का नियमित रूप से संचालन करेगे एवं कृषक की समस्या/जानकारी को कृषक

हेल्प डेस्क पंजिका पर अंकित भी करेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही है।

No comments