Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आटा लेने गई महिला की मशीन के पट्टे मे साड़ी फंसने से घायल

 


रेवती (बलिया ) छठ पर्व के दिन आटा लेने के लिए वार्ड नं 9 निवासी संजय गुप्ता के फ्लावर मिल में गयी नगर के वार्ड नम्बर 3 निवासी गौरी यादव की 45 वर्षीय पत्नी तिरैया देवी मशीन के पट्टे में फंस कर गंभीर रुप से घायल हो गयी।

बताया जाता है कि छठ पर्व पर पकवान बनाने के लिए उक्त महिला आटा लेने के लिए आटा चक्की मशीन में गयी थी। इसी बीच महिला के साड़ी का पल्लू मशीन के पट्टे में फंस गया। जब तक मशीन बंद हुआ तब तक महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी थी।लोगो ने उसे सीएचसी रेवती पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


पुनीत केशरी

No comments