Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बाईकों की आमने सामने टक्कर में एक की मौत, एक घायल




रेवती (बलिया) रेवती सहतवार मार्ग पर गायघाट स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की रात्रि 9 बजे दो बाईको की आमने सामने टक्कर में एक की मौत तथा एक व्यक्ति घायल हो गया।

गायघाट निवासी 30 वर्षीय आनंद सिंह रविवार की रात 9 बजे मां पचरूखा देवी मंदिर से घर आ रहे थे। गायघाट स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रही एक अन्य बाईक से टक्कर हो गई। जिससे 30 वर्षीय आंनद सिंह तथा दुधैला गांव निवासी 28 वर्षीय एक अज्ञात युवक घायल हो गए। आस पास के लोगों द्वारा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर भर्ती कराया गया। जहा डॉ द्वारा आनंद सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि अज्ञात घायल युवक को जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची रेवती पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।




पुनीत केशरी

No comments