तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर,एक की मौत,साथी घायल, वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर
गड़वार(बलिया) गड़वार-नगरा मुख्य मार्ग से कुकरहां- आलमपुर लिंक मार्ग पर रविवार की देर रात को कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमे एक युवक की मौत हो गई है। रविवार की शाम को गड़वार कस्बा के पूरब अनुसूचित बस्ती निवासी स्व.हीरा राम के पुत्र धनोज कुमार (30 वर्ष) अपने भतीजे अजीत की बारात में सम्मिलित होने के लिए बाइक से बसनवार गांव गए थे। वहां से आधी रात को दामोदरपुर गांव निवासी अपने दोस्त बब्लू के साथ बाइक से वापस लौट रहे थे। बाइक को बब्लू चला रहा था। अभी वह कुकुरहा आलमपुर नहर के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उक्त बारात से ही लौट रहे गड़वार निवासी शंकर भारती ने दोनों घायलों को निजी वाहन द्वारा मऊ निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप घायल धनोज को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे घायल युवक बब्लू (35)पुत्र बुद्धु राम की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक धनोज बाहर रहकर प्राइवेट कंपनी में कार्य करता था। उसका छह माह का एक पुत्र है। पत्नी सुनयना का व स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस घटना में क्षतिग्रस्त कार व बाइक को थाने लेकर चली आई। घटना के बाद मौके से कार चालक फरार हो गया।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments