Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

केंद्र सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी




रेवती (बलिया) केंद्र सरकार के 12 का कार्यकाल पूर्ण होने पर विकास खंड रेवती के ड्वाकारा भवन में आयोजित कार्यक्रम में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे ने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य योजनाओं का पूरा लाभ समाज के उपेक्षित अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। सबका साथ,सबका विकास का ध्यान रखते आवास, आयुष्मान कार्ड, शौचालय, खाद्यान्न सभी तरह का लाभ हर जाति धर्म के लोगों को समान रूप से मिल रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में कुछ  विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान दस महिलाओं की गोदभराई व अन्नप्राश भी कराया गया। बीडीओ सकील अहमद,एडीओ पंचायत शशी भूषण दुबे आदि ने सरकार के योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला ओझा, ग्राम पंचायत अधिकारी अनुज कुमार, जलील अंसारी एवं नामित अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।




पुनीत केशरी

No comments