पूर्णाहुति पर आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने किया भोजन व प्रसाद ग्रहण
रेवती (बलिया) क्षेत्र के नौवाबारा गांव स्थित घरभरन बाबा व मां अस्कामिनी धाम परिसर में चल रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति पर आयोजित भंडारे में पूरे दिन हजारों लोगों ने भोजन व प्रसाद ग्रहण किया।
इसके पूर्व रविवार की रात्रि प्रवचन के दौरान समाजसेवी डॉ आरबीनएन पांडेय द्वारा यज्ञाधीश त्यागी जी महराज, यज्ञाचार्य सुनील पांडेय शास्त्री, प्रवचन कर्ता सुश्री किशोरी प्रज्ञा पांडेय, पुजारी सुखारी राजभर को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सभी को अलग सम्मानित किया गया। भंडारा के दौरान फूने तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला ओझा, पृथ्वीराज पांडेय, मुन्ना कुंवर , अर्जुन सिंह चौहान,संतोष सिंह,विजय बहादुर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
पुनीत केशरी



No comments