कथित भाजपा नेता, पास्को एक्ट व अपहरण के आरोपी सहित उसके सगे भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार न्यायालय चालान भेजा
मनियर, बलिया । पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर थाने लायी व सोमवार विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 20 अप्रैल 2026 को थाना मनियर पर अभियुक्त कमला वर्मा उर्फ राजकमल उर्फ मंत्री के विरुद्ध नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त एवं उनके संबंधियों द्वारा वादी पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव व धमकियाँ दी जा रही थीं। वादी की तहरीर के अनुसार आरोपियों ने धमकी दी कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो आपकी लड़की को उठा लिया जाएगा और जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद दिनांक 19.05.2026 को लगभग 3 बजे रात में आरोपियों सहित कुछ अन्य व्यक्तियों द्वारा वादी की नाबालिक लड़की का अपहरण कर लिया गया, जिसकी सूचना वादी द्वारा थाना में दी गई और नियमानुसार विवेचनात्मक कार्रवाई प्रारम्भ की गई। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र एवं थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में मनियर पुलिस टीम ने तफ्तीश और आरोपी के गिरफ्तारी के लिए ट्रेसिंग जारी रखी। थाना मनियर की टीम (उप निरीक्षक रमेशचन्द्र यादव, उप निरीक्षक सुधीर चौहान, हेड कांस्टेबल रविप्रकाश पाठक एवं महिला आरक्षी अर्चना) द्वारा आवश्यक छानबीन के उपरांत सोमवार को घोघा चट्टी में मुखबिर से मिली विशेष सूचना के आधार पर मालगोदाम रोड, थाना कोतवाली जनपद बलिया के पास संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। उक्त सूचना के अनुसार अभियुक्तगण तथा पीड़िता रेलवे स्टेशन के पास पाए गए। मालगोदाम रोड थाना कोतवाली की टीम ने समय करीब 10:00 बजे अभियुक्त राजकमल वर्मा उर्फ मंत्री व उसके सगे भाई अनिल कमल व नील कमल वर्मा को हिरासत में लेते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपियों के गिरफ्तार में शामिल पुलिस टीम में रमेशचन्द्र यादव , उप निरीक्षक सुधीर चौहान , हेड कांस्टेबल रविप्रकाश पाठक तथा महिला आरक्षी अर्चना रही।
रिपोर्ट - मनु तिवारी


No comments