बाईकों की आमने सामने हुई टक्कर में घायल दूसरे व्यक्ति की ईलाज के दौरान हुई मौत
रेवती (बलिया) रेवती सहतवार मार्ग पर गत सोमवार की रात दो बाईकों की हुई आमने सामने टक्कर में गायघाट निवासी 30 वर्षीय आनंद सिंह की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल खेजरी थाना के करमर गांव निवासी 45 वर्षीय आशीष सिंह की रात में जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गायघाट निवासी 30 वर्षीय आनंद सिंह सोमवार की रात करीब नौ बजे मां पचरूखा देवी मंदिर से दर्जन कर बाईक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक बाईक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में आनंद सिंह तथा करमर गांव निवासी आशीष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। । घटना के बाद मौके पर जुटे आस पास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रेवती पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान आनंद सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि अशीष सिंह की जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई ।
पुनीत केशरी


No comments