Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

स्व.अनुराग सिंह स्मृति नाइट स्मार्टवाडी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बलिया ने रतसर को 30 रनों से किया पराजित




गड़वार(बलिया) ब्लाक क्षेत्र के तपनी गांव में स्व.अनुराग सिंह की स्मृति में आयोजित नाइट स्मार्टवाड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार की रात को एलडी बलिया बनाम रतसर के मध्य खेला गया। एलडी बलिया की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। एलडी बलिया टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रतसर टीम के खिलाड़ियों ने 9 विकेट के नुकसान पर महज 35 रन बनाकर सिमट गई। इस प्रकार बलिया की टीम ने 30 रनों से मैच को जीत लिया। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैन आफ द सिरीज अभय रहे। जब कि मैन आफ द मैच का खिताब साजन को मिला। कमंटेटर की भूमिका में अमित,अंपायर प्रकाश सिंह व अंकित यादव रहे तथा स्कोरर हैप्पी खरवार रहे। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष उपेन्द्र पांडेय,मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह,नितीश सिंह,प्रकाश सिंह, धीरज,राजेश गुप्ता, सोनू सिंह,अनुराग एवं अमित आदि रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया,वहीं सभी खिलाड़ियों का हौसला आफजाई किया।


डी. पाण्डेय

No comments