Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

साइबर सेल बलिया द्वारा धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 40700/- रूपये को दिनाँक 31.12.2021 को शिकायतकर्ता के खाते मे वापस कराया गया




बलिया दिनाँक-31.12.2021 को शिकायतकर्ता श्रीमती पूनम देवी पत्नी श्री रविन्द्र राजभर निवासी ग्राम रेखहा छपरा थाना रेवती जनपद बलिया द्वारा पुलिस कार्यालय मे एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि शिकायतकर्ता के सेंट्रल बैंक के खाते से दिनाँक-19.04.2021 से 15.05.2021 के बीच  कुल 40700/- रूपये फर्जी तरीके से स्थानान्तरण किया गया है ।

                         श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलिया *श्री राजकरन नय्यर* के निर्देशन तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक *श्री विजय त्रिपाठी* व क्षेत्राधिकारी नगर श्री भूषण वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनाँक-31.12.2021 को ठगी का शिकार हुए श्रीमती पूनम देवी के बैंक खाते में सम्पूर्ण धनराशि 40700/- रूपये वापस कराया गया । शिकायतकर्ती पूनम देवी व उसके परिजनो तथा स्थानीय जनता द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर क्राइम सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।


*साइबर सेल पुलिस टीम बलियाः-*


1- निरीक्षक श्री बीरेन्द्र कुमार मिश्रा (प्रभारी साइबर सेल)

2- आरक्षी अमरनाथ मिश्रा  (साइबर सेल)

3- आरक्षी कृष्ण मोहन शुक्ला (साइबर सेल)

4- आरक्षी प्रशांत कुमार सिंह  (साइबर सेल)


रिपोर्ट त्रयंबक नारायण देव गांधी

No comments