Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दहशत में है केन्द्र प्रभारी, कर दी हड़ताल

 


बार बार आन लाईन टोकन व्यवस्था बदलने से केन्द्र प्रभारी व किसान है परेशान 


रेवती(बलिया ) एक पखवार में बार बार नियम बदले जाने तथा किसाने के निरंतर बढ़ रहे आक्रोश के मद्देनजर अपने जान पर खत्तरा महसूस कर विपणन अधिकारी/धान क्रय केंद्र प्रभारी राजीव चौरसिया ने प्रदेश संगठन के  अाह्वान पर शुक्रवार से अनिश्चित कालिन हड़ताल पर चले गए।शुक्रवार के दिन क्रय बंद देख एक दर्जन से अधिक किसानो ने धान क्रय केंद्र रेवती पर प्रदर्शन करते हुए धान क्रय करने की मांग की। आधा दर्जन  किसानों का शुक्रवार को टोकन कटने के के चलते 600 तथा इसके पूर्व के किसानो का 400 कुल 1000 कुन्तल धान ट्रैक्टर व खुले आसमान के नीचे डम्प है । 

राजीव चौरसिया ने बताया कि मेरे यहां 8600 कुं. से अधिक धान का क्रय हो चुका है। अब केंद्र पर धान रखने की जगह नही है। टोकेन सिस्टम लागू करने व हटाने की प्रक्रिया से किसानो का आक्रोश झेलना पड़ रहा है। उधर किसानो का कहना है कि प्रशासनिक अव्यवस्था और कुप्रबंधन का शिकार बन रहे है।शुक्रवार के दिन 600 कुं. धान क्रय करने का टोकेन जारी हुआ था। जब हम केंद्र पहुंचे तो अधिकारी हड़ताल पर चले गए।किसानो ने चेतावनी दी है कि हमारा धान अगर क्रय नही हुआ तो हम लोग आगे भी धरना प्रदर्शन के लिए वाध्य हो जायेंगे । 

प्रदर्शन करने वाले किसानो मे.जनार्दन चौधरी , छितेश्वर उपाध्यक्ष रेवती , दयाशंकर यादव दतहा , महाबीर चौधरी छपरासारिव, बलिराम चौधरी , बच्चा चौधरी कस्बा रेवती आदि  शामिल रहे।


पुनीत केशरी

No comments