Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भूत प्रेत भगाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म !, आरोपी गिरफ्तार

 


उत्तर प्रदेश, लखनऊ : तालकटोरा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुजारी पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। सीतापुर के खैराबाद निवासी पुजारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी पर 40 वर्षीय एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।महिला का आरोप है कि भूत-प्रेत भगाने के नाम पर पुजारी ने सोमवार शाम को 8.30 बजे बुलाया था। वहां नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। जब महिला को होश आया तो उसे आसपास के लोग पीट रहे थे। इस पिटाई में महिला व पुजारी दोनों को चोटें आई हैं।

महिला के मुताबिक, उसके पति अहमदाबाद में ठेकेदारी का काम करते हैं। वह अपने दोनों बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। महिला मूलरूप से हरदोई की रहने वाली है। वहीं पुजारी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उसने बताया कि हम दोनों लोग मंदिर में शराब पी रहे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने पीटा था। तालकटोरा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के मुताबिक, महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


डेस्क

No comments